फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 80 सीटों के लिए 7,175 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुगरासी। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में रिक्त 80 सीटों के लिए जनपद के 7,175 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा देंगे। इसके लिए जनपद में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र भी विद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

आगामी सत्र के लिए पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना में कक्षा छह में रिक्त दो सेक्शन में 80 सीट के सापेक्ष 7175 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। विद्यालय के प्राचार्य पीके राय ने बताया कि 13 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीसीटीवी की निगरानी में प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।
इस बार रिक्त 80 सीट के सापेक्ष 7175 विद्यार्थियों ने प्रवेश फॉर्म भरे हैं। विद्यालय की वेबसाइट पर सभी विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र के नाम सहित समय व अन्य सभी नियम लिखे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें