फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत की कुर्सी पर किसका सजेगा ताज, फैसला कल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत की कुर्सी पर किसका सजेगा ताज, फैसला कल
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर चल रही उठापठक पर सोमवार को विराम लगने की उम्मीद है। डीएम के निर्देशानुसार सोमवार को अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक व जरूरी समझे जाने पर वोटिंग भी हो सकती है। आखिर किसके सिर सजेगा जिपं अध्यक्ष की कुर्सी का ताज, इसके लिए सिर्फ 24 घंटे का इंतजार बाकी है।
बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर बीते वर्ष अगस्त माह के अंतिम पखवाड़े में विपक्ष एकजुट हुआ था। विपक्ष ने 31 अगस्त को एडीएम को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। जिसके बाद सितंबर माह में अविश्वास प्रस्ताव में शामिल सदस्यों के शपथ पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी होनी थी। लेकिन, यकायक शपथ पत्रों की जांच वाले दिन ही पुलिस ने तीन विपक्षी सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें रास्ते से ही उठा लिया था। जिसके बाद सदन में विपक्ष के सभी सदस्य नहीं पहुंच सके थे। असंतुष्ट विपक्षियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर बीते दिनों सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने डीएम को अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया पूरा कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद डीएम ने बीते 29 जनवरी को पत्र जारी कर आगामी 18 फरवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक करने व जरूरी समझे जाने पर चुनाव कराए जाने की तिथि व समय नियत कर दिया था। वहीं, जिपं अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने अविश्वास प्रस्ताव की आगामी बैठक को रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में बीते दिनों एसएलपी दाखिल की थी। जिसे सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बेंच ने बीते 14 फरवरी को खारिज कर दिया। वहीं, शुक्रवार को सदस्यों ने डीएम को पत्र देकर अवगत कराते हुए आगामी 18 फरवरी को सदस्यों की सुरक्षा व सदन की वीडियोग्राफी कराए जाने की मांग की थी। जिसके बाद अब सोमवार को सदन में जिपं अध्यक्ष की कुर्सी पर फैसला होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

---
सदन की कार्रवाई पर पूरा भरोसा है। सदन में हमारे पास पूर्ण बहुमत है। जरूरी समझे जाने पर बहुमत साबित कर दिया जाएगा। पार्टी पदाधिकारी भी हमारे साथ हैं। साथ ही 13 अन्य जनपदों के जिला पंचायत अध्यक्षों ने समर्थन पत्र मुुझे और मुख्यमंत्री को भेजा है।
-प्रदीप चौधरी, जिपं अध्यक्ष
--
जिला पंचायत अध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर हम अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं। अविश्वास प्रस्ताव के लिए हमारे पास 42 सदस्य हैं। जिसे सोमवार को सदन में साबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- महेंद्र भैया, जिपं सदस्य
--
जिला पंचायत के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच चर्चा कराई जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर फ्लोर टेस्ट कराया जाएगा।
- अनुज कुमार झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें