संपूर्ण समाधान दिवस से चार अधिकारी गायब
सिकंदराबाद। संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहे चार अधिकारियों से एसडीएम डा. वेद प्रकाश मिश्रा ने जवाब तलब किया है। सभी अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
मंगलवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम डा. वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि एई लघु सिंचाई, सीओ चकबंदी, गन्ना निरीक्षक, चोला चौकी प्रभारी बिना किसी पूर्व सूचना के तहसील दिवस में अनुपस्थित रहे। बताया कि अनुपस्थित चारों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वही तहसील दिवस में कुल 33 शिकायतें आई। आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतों को संबंधित विभाग को भेजकर एक सप्ताह में निस्तारित कर रिपोर्ट प्रेषित करने के आदेश दिए। एसडीएम, सीओ विक्रम सिंह, नायब तहसीलदार विपिन कुमार, बीडीओ हुसैन आरजू ने जनता की समस्याएं सुनी।