फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ूट के पीड़ितों से लिखवाई बाइक चोरी की तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुर्जा कोतवाली पुलिस का गजब कारनामा..........
लूट के पीड़ितों से लिखवाई बाइक चोरी की तहरीर
खुर्जा। कोतवाली पुलिस ने पांच दिन पूर्व पीले बंबे पर हुई बाइक लूट की घटना को चोरी में दर्ज खाना पूर्ति कर दी। पीड़ितों के मुताबिक बाइक बरामदगी का आश्वासन देते हुए उनसे चोरी की तहरीर लिखवाई गई। यहीं नहीं पुलिस ने एफआईआर में वारदात का स्थान और पीड़ित की जन्मतिथि को भी फर्जी बना दिया। पूरे मामले से सवारान चौकी इंचार्ज की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन

जंक्शन निवासी संदीप शर्मा एक सितंबर की रात को अपने दोस्त राहुल भारद्धाज के साथ बाइक पर सवार होकर सिंकदराबाद से खुर्जा लौट रहा था। संदीप के अनुसार खुर्जा से कुछ किमी की दूरी पर पीले बंबे के समीप घात लगाए बैठे कुछ बदमाशों ने तमंचे की नोक पर दोनों युवकों के हाथ पैर रस्सी से बांध कर बंधक बना लिया। वहीं उनके पास से नगदी और बाइक छीन कर बदमाशों ने उन्हें झाड़ियों में फेंक दिया। किसी प्रकार से बंधनमुक्त होकर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ितों के मुताबिक मामले में सवारान चौकी इंचार्ज ने बाइक बरामदगी का आश्वसन देेते हुए झूठी तहरीर लिखवाते हुए बाइक चोरी में रिपोर्ट दर्ज कर खानापूर्ति कर दी। पीड़ितों के मुताबिक दर्ज एफआईआर में पीड़ित संदीप की जन्मतिथि गलत अंकित करने के अलावा तेलियाघाट के समीप वारदात का स्थान दर्शाया गया है। पूरे प्रकरण से पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें