फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार की छाया प्रति के बिना लिंक नहीं होगा राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार की छाया प्रति के बिना लिंक नहीं होगा राशन कार्ड
विज्ञापन

- 31 जनवरी तक कार्ड धारक जमा कर सकते हैं आधार की छाया प्रति
सिकंदराबाद।
राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने के लिए राशन कार्ड धारक को अपने आधार कार्ड की छाया प्रति जमा करानी होगी। बिना छाया प्रति के राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया जाएगा। कार्ड धारक राशन डीलर या संबंधित विभाग में 31 जनवरी तक आधार कार्ड की छाया प्रति जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

राशन की कालाबाजारी रोकने और कार्ड धारक के परिवार के किसी सदस्य द्वारा खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए कार्ड धारक के परिवार के सभी सदस्यों को आधार से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। आपूर्ति अधिकारी कमलेशचंद ने बताया कि शासन के आदेश पर ग्रामीण क्षेत्र में राशन डीलर, ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से कार्ड धारक के परिवार के सभी सदस्यों को लिंक करने का काम किया जा रहा है। वहीं नगरीय क्षेत्र में राशन डीलर, पालिका कर्मचारियों के माध्यम से कार्ड धारक के सभी सदस्यों को आधार से लिंक करने का कार्य किया जा रहा है। बताया कि कार्ड धारकों को कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए अपने आधार कार्ड की छाया प्रति संबंधित डीलर, कर्मचारी के पास 31 जनवरी तक जमा करानी होगी। बिना छाया प्रति के कार्ड धारक को आधार से लिंक नहीं किया जाएगा। सिकंदराबाद देहात में 3039 अंत्योदय कार्ड धारक, 48605 पात्र गृहस्थी कार्ड, 211333 सदस्य हैं। 89.53 कार्ड धारकों के मुखिया को आधार से लिंक किया जा चुका है। वहीं 113666 सदस्यों 53.7 प्रतिशत राशन कार्डो के मुखिया, परिवार के सदस्यों को आधार से लिंक किया जा चुका है। सिकंदराबाद नगर में कुल 12090 कार्डधार, 53988 सदस्य हैं। 94.83 राशन कार्ड के मुखिया को आधार से लिंक किया जा चुका है। वहीं 55.37 कार्डधारकों के मुखिया समेत सदस्यों को आधार से लिंक किया जा चुका है। ककोड़ नगर पंचायत में 1195 कार्ड धारक, 5205 सदस्य हैं। 99.41 राशन कार्डो के मुखिया को आधार से लिंक किया जा चुका है। वहीं 39.56 कार्डधारकों के सदस्यों को आधार से लिंक किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें