फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा एक की छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा एक की छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

- परिषदीय स्कूल में हुई घटना, सातवीं के तीन छात्रों पर आरोप
- रिपोर्ट दर्ज नहीं, परिजनों ने कोतवाली में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद।
परिषदीय स्कूल में कक्षा एक की छात्रा के साथ सातवीं कक्षा के तीन छात्रों ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा के रोने पर आरोपी छात्रों ने उसकी पिटाई की। लोगों के आने की आहट सुन आरोपी भाग गए। छात्रा की शिकायत पर शिक्षकों ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित के परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कोतवाली में प्रदर्शन किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसकी पांच वर्षीय बेटी गांव के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। बुधवार को लंच ब्रेक के दौरान वह स्कूल में खेल रही थी। इसी दौरान कक्षा सात के तीन छात्र उसे बहला-फुसलाकर बराबर के खेत में ले गए और दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के रोने पर आरोपी छात्रों ने उसकी पिटाई की और लोगों के आने की आहट सुनकर बच्ची को छोड़कर भाग गए। स्कूल पहुंची छात्रा ने शिक्षिका को घटना के बारे में बताया। आरोप है कि शिक्षिका ने उसे डांटते हुए चुप करा दिया। छुट्टी के बाद वह घर पहुंची तो सहमी छात्रा ने परिजनों के पूछने पर उसने आपबीती बताई। परिजनों ने बृहस्पतिवार को स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों से शिकायत की तो उन्होंने डांट कर भगा दिया। कहा कि स्कूल के बाहर बच्चों की जिम्मेदारी उनकी नहीं है। पीड़ित परिजनों ने आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली में प्रदर्शन किया। कोतवाल गिरीश कुमार कोटिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया शिक्षकों की गुटबंदी का मामला लग रहा है। उधर, एबीएसए महेशचंद पटेल का कहना है कि स्कूल समय में बच्ची बाहर चली गई। इसमें शिक्षकों की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई की संस्तुति के साथ बीएसए को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें