फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: काॅल के 15 मिनट बाद ही खाते से कट गए 6.35 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। साइबर ठगों ने बुलंदशहर में एक व्यक्ति को आरटीओ चालान के नाम पर लिंक भेजा। फिर गलती से कॉल करने का झांसा देकर उसके खाते से छह लाख 35 हजार रुपये की रकम उड़ा ली।
विज्ञापन

ठगों ने पहले पीड़ित के नाम पर बैंक से चार लाख 28 हजार रुपये का लोन लिया, जिसकी उन्हें भनक तक नहीं लगी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मंशागढ़ी नैथला हसनपुर निवासी पीड़ित आकाश कुमार ने बताया कि बीते कुछ दिनों से उन्हें एक अज्ञात नंबर से आरटीओ चालान के संबंध में लिंक मिल रहे थे। पीड़ित ने बताया कि उनके नाम पर कोई चालान नहीं है, इसलिए उन्होंने उन लिंक पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि 16 सितंबर को उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आई। व्यक्ति ने गलती से कॉल हो जाने की बात कहकर फोन काट दिया। इसके महज 15 मिनट बाद ही उनके खाते से दो ट्रांजेक्शन हुए। पहली बार में 4.95 लाख रुपये और दूसरी बार में 1.40 लाख रुपये यानी कुल छह लाख 35 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली गई।
उन्होंने बताया कि उनके खाते में कुल जमा राशि केवल दो लाख नौ हजार रुपये ही थी। इतनी कम धनराशि होने के बावजूद 6.35 लाख रुपये कैसे निकल गए, यह जानने के लिए वह तुरंत बैंक शाखा पहुंचे।
बैंक स्टाफ ने उन्हें बताया कि साइबर ठगों ने पहले उनके नाम पर चार लाख 28 हजार रुपये का लोन ले लिया था और फिर उस लोन की राशि को उनकी जमा पूंजी के साथ मिलाकर कुल 6.35 लाख रुपये की रकम एक साथ निकाली है। पीड़ित आकाश कुमार ने बताया कि उन्होंने किसी भी लोन के लिए कोई आवेदन नहीं किया था और न ही इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें