फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बदल ले पुराना एटीएम कार्ड, नहीं तो होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज बदल लें पुराना एटीएम कार्ड, नहीं तो होगी परेशानी
विज्ञापन

बुलंदशहर। अगर आपके पास मैगनेटिक पट्टी वाले एटीएम कार्ड हैं तो उसे शनिवार को ही बदल लें। क्योंकि 31 दिसंबर की रात से ये कार्ड बंद हो जाएंगे। इसके बाद आप इन कार्डों की मदद से एटीएम से कैश नहीं निकाल सकेंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मैगनेटिक पट्टी वाले एटीएम कार्ड पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। जिसकी जगह ईएमवी चिप वाले नए अपडेट एटीएम कार्ड से ही लेन-देन किया जाएगा। रिजर्व बैंक ने मैगनेटिक कार्ड को बदलने के लिए 31 दिसंबर तक तारीख तय की है। बैंक अफसरों का दावा है कि जल्द ही जिले के सभी खाताधारकों के पास ईवीएम चिप वाला एटीएम कार्ड होगा। जिला अग्रणी लीड बैंक अधिकारी सतपाल मेहता ने बताया कि जिले के 80 फीसदी से अधिक एटीएम धारकों को नए एटीएम कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने मैगनेटिक कार्ड धारकों से सोमवार तक संबंधित बैंक में फार्म जमा करने कार्ड बदलने का आह्वान किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें