फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित कटौती से परेशान किसानों ने बिजली घर पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती पर भड़के किसान, बिजलीघर पर जड़ा ताला
विज्ञापन


चोला। अघोषित विद्युत कटौती से आक्रोशित किसानों ने बिजलीघर पर ताला जड़ दिया। किसान बिजलीघर के बाहर ही धरने पर बैठ गए। किसानों का गुस्सा देखकर कर्मचारी बिजलीघर छोड़कर भाग गए। भड़के किसानों ने समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

चोला विद्युत उपकेंद्र के फतेहपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव कौंदू, बंचावली, सुल्तानपुर, फतेहपुर, ख्वासपुर, रसूलपुर के किसानों ने बताया कि पिछले एक माह से वह अघोषित बिजली कटौती की मार झेल रहे हैं। 24 घंटे में उन्हें मात्र कुछ घंटे की विद्युत आपूर्ति मिल रही है। इसका भी कोई समय निश्चित नहीं है। बिजली न होने पर रात में गांव में अंधेरा पसरा होता है। ऐसे में अपराधी सक्रिय हो जाते हैं। साथ ही बिजली कटौती के चलते उनके बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। बताया कि जेई व विभाग के अधिकारियों से बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सोमवार को उक्त गांव के किसान अघोषित कटौती के विरोध में चोला बिजली घर पर पहुंचे। किसानों का उग्र रूप देख बिजलीघर पर मौजूद कर्मचारी भाग गए। किसानों ने बिजली घर पर ताला जड़ दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। धरनारत किसानों ने चेतावनी दी गई जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाएगी धरना जारी रहेगा। जेई दिनेशचंद ने बताया कि फीडर की लाइन की हालत खस्ता होने के कारण लाइन में अक्सर फाल्ट हो जाता है। जिसके चलते आपूर्ति बाधित होती है। लाइन बदलवाने के लिए अधिकारियों को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें