फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन करोड़ से अधिक राशि से होगा नगर का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन करोड़ से अधिक राशि से नगर का होगा विकास
विज्ञापन

- बोर्ड बैठक में 60 में से 58 प्रस्तावों पर लगी मुहर
- चेयरमैन को पचास हजार का वित्तीय अधिकार का प्रस्ताव पास
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद।
अब तीन करोड़ से अधिक राशि से नगर में विकास कार्य कराए जाएंगे। मंगलवार को नगर पालिका की बोर्ड बैठक में 60 मेेें से 58 प्रस्ताव पास हो गए। इसके अलावा नौ अन्य प्रस्तावों को भी सभासदों ने मंजूरी दी। चेयरमैन को पचास हजार रुपये के वित्तीय अधिकार का प्रस्ताव पर भी मुहर लगी।
मंगलवार को नगरपालिका में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बोर्ड बैठक में तीन करोड़ से अधिक लागत के 60 प्रस्तावों को मंजूरी के लिए रखा गया। उसमें से 58 प्रस्तावों को बोर्ड ने मंजूरी दे दी। बताया कि तीन करोड़ से अधिक राशि से नगर में रास्तों का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, जल आपूर्ति की व्यवस्था, साफ सफाई की व्यवस्था, पार्कों का निर्माण सौंदर्यीकरण, नगर को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए शौचालय निर्माण, वार्डों का सौंदर्यीकरण आदि समेत अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। ईओ सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि बोर्ड ने अन्य प्रस्तावों को भी मंजूर किया है। इसमें चेयरमैन को पचास हजार रुपये का वित्तीय अधिकार, एसडीएम पार्क स्थित पार्क का सौंदर्यीकरण, शहर के सभी नालों, नालियों की सफाई कराया जाना शामिल है। बोर्ड बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन बब्बो प्रवीन ने की। इस दौरान पालिका के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई, बरात घर को लेकर सभासदों ने किया हंगामा
सिकंदराबाद। वार्डों में सफाई कार्य ठीक से नहीं होने और नगर में जलभराव की समस्या को लेकर सभासदों ने बैठक में हंगामा शुरू कर दिया। ईओ, सफाई निरीक्षक राजीव मिश्रा के आश्वासन के बाद सभासद शांत हुए। वार्ड दो में बारात घर के निर्माण के प्रस्ताव को लेकर सभासदों के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके अलावा सभासदोें ने वार्डों में कार्य करने वाले ठेकेदारों पर निर्माण कार्य में उनके सुझाव नहीं मानने का आरोप लगाया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें