फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो समाचार--

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग
विज्ञापन

खुर्जा। सिकंदराबाद रोड पर बुधवार दोपहर एक चलती कार में आग लग गई। इससे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। कार चालक ने कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे सिकंदराबाद मार्ग पर देहात थाना क्षेत्र के गांव धराऊ स्थित पेट्रोल पंप पर एक सेंट्रो कार पहुंची। पेट्रोल भरवाने के बाद कार जैसे ही सिकंदराबाद मार्ग पर आगे बढ़ी तभी कार से आग की लपटे उठने लगी। उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ते हुए शोर मचाना शुरू किया। कार चालक ने आनन-फानन में किसी तरह कार से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आधे घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कार में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। धराऊ चौकी इंचार्ज संजीव यादव ने बताया कि चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक मौके से गायब है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें