खुर्जा के जटिया पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में साक्षात्कार देते छात्र। संवाद
खुर्जा। जटिया राजकीय पॉलीटेक्निक में बुधवार को रोजगार मेले में दस कंपनियों ने 610 छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया। इस दौरान भाग लेने वाले तकनीकी विभाग के छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। कंपनियों की ओर से परीक्षा परिणाम और साक्षात्कार के आधार पर छात्रों को मूल्यांकन किया जाएगा।
प्रधानाचार्या डॉ. आरके सिंह ने बताया कि सेठ गंगा सागर जटिया पॉलीटेक्निक और मेधा फाउंडेशन लखनऊ और क्षेत्रीय सेवा योजना बुलंदशहर की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। टेबिल क्रांफेंस के दौरान दादू पाटरी से नमन दादू, मिन्हास इंडस्ट्री से गुलजीत मिन्हास ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अरुण यादव, डाॅ. प्रियंका सिंह, डॉ.लोकेश उपाध्याय, निक्की चौहान, अनुभा सिंह आदि मौजूद रहींं।