फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आरोग्य मेले में वायरल बुखार के 604 मरीजों ने कराया उपचार

विज्ञापन
बनैल पीएचसी पर मरीज की जांच करते डॉ. रवि शर्मा। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले आरोग्य मेले में अब चिकित्सकों की कमी नहीं खलेगी। न ही उन्हें बिना परामर्श के मेले से वापस लौटना पड़ेगा। चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए सीएमओ ने क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी से आयुष चिकित्सकों को आरोग्य मेले में मरीजों का उपचार करने को कहा। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी ने सभी आयुष चिकित्सकों की ड्यूटी जनहित को देख आरोग्य मेले में लगा दी। रविवार को आरोग्य मेले में एलोपैथ के साथ आयुष चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श दिया। मेले में 604 से अधिक वायरल बुखार के मरीज पहुंचे। वहीं, एलर्जी, खांसी, पेट दर्द एवं अन्य बीमारी के मरीज पहुंचे। सभी को पहली बार विशेषज्ञों से परामर्श मिला।
विज्ञापन

नगर के कृष्णानगर में स्थित देवीपुरा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक के तैनात होने के बावजूद उनके न आने पर मरीजों को फार्मासिस्ट से इलाज कराना पड़ता। पिछले दिनों सीएमओ ने संबंधित को हटा दूसरे चिकित्सक को तैनाती दे दी। रविवार को आरोग्य मेले में डॉ. विश्वास चौधरी ने 42 मरीज और आयुष डॉ. नूरजहां ने 23 मरीजों को परामर्श दिया। डॉ. विश्वास चौधरी ने बताया कि अधिकांश मरीज वायरल बुखार के रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 130 मरीज का उपचार किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. हेमंत गिरी ने बताया कि अधिकांश मरीज वायरल बुखार के रहे। साथ ही छह मरीजों को इमरजेंसी और चार गर्भवती महिलाओं को भर्ती किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छतारी पर लगे आरोग्य मेले में 151 मरीजों को परामर्श मिला। डॉ. उज्मा चिस्ती ने बताया कि 92 महिलाएं, 34 बच्चे और 25 व्यक्तियों को संबंधित बीमारी का परामर्श दिया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोला पर आयोजित हुए आरोग्य मेले में डॉ. वर्षा ने करीब 37 मरीजों को परामर्श दिया। इसमें आठ मरीज वायरल बुखार के रहे। जबकि, वैर पीएचसी में डॉ. नीरज गोयल व डॉ. समीक्षा ने मरीजों को परामर्श दिया। वहीं, पहासू क्षेत्र के गांव बनैल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को भी विशेषज्ञ मौजूद रहे। डॉ. रवि शर्मा ने आरोग्य मेले में आने वाले मरीजों को परामर्श देकर जरूरी जांच करवाई।

आरोग्य मेले में अब चिकित्सकों की कमी नहीं खलेगी। आयुष चिकित्सकों की भी ड्यूटी आरोग्य मेले में लगाई गई हैं। पांच हजार से अधिक मरीजों ने आरोग्य मेले में उपचार कराया। इसमें करीब 604 मरीज वायरल बुखार के रहे। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ

आयुष चिकित्सकों की सीएमओ के निर्देश पर आरोग्य मेले में ड्यूटी लगाई गई है। सभी को रविवार के दिन आरोग्य मेले में मौजूद रहकर परामर्श देने के निर्देश दिए हैं। - डॉ. बीना रानी, क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें