फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जिले से 26 सीएचओ समेत 59 स्वास्थ्य कर्मियों का गैर जनपद स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में पहले से सीएचओ के 31 पद रिक्त चल रहे हैं। अब 26 सीएचओ का गैर जनपद स्थानांतरण हो गया है। इनके स्थान पर अन्य की अभी तैनाती न लिए जाने से स्वास्थ्य सुविधाओं पर असर पड़ेगा। वहीं, 26 सीएचओ समेत 59 स्वास्थ्य कर्मियों का राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गैर जनपद स्थानांतरण हुआ है। उधर, स्थानांतरण होने के बाद रिलीव होने के लिए प्रतिदिन सीएचओ एवं स्वास्थ्यकर्मी सीएमओ कार्यालय पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर 326 के सापेक्ष 295 सीएचओ तैनात हैं। इनके तैनात होने से स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। पांच जुलाई को मिशन निदेशक ने प्रदेशभर में तैनात सीएचओ समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का गैर जनपद स्थानांतरण का आदेश जारी किया। इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े 26 सीएचओ समेत 59 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।
स्थानांतरण होने के बाद 15 कार्यदिवस में सभी को नवीन तैनाती स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। आदेश जारी होने के बाद से पिछले तीन दिन से सीएचओ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी रिलीव होने के लिए सीएमओ कार्यालय पहुंच रहे हैं। विभागीय अफसरों के अनुसार सभी 26 सीएचओ के रिलीव ऑर्डर बना दिए गए हैं। इसमें 21 रिलीव होकर जा चुके है। शेष पांच के दस्तावेज में कमी होने के कारण रोके गए हैं।
विज्ञापन

इस समय संचारी रोग अभियान समेत अन्य कार्य चल रहे हैं। इस बीच सीएचओ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के स्थानांतरण से स्वास्थ्य सुविधाओं पर असर पड़ेगा। आदेश अनुसार सीएचओ एवं अन्य कर्मियों को रिलीव कराया जा रहा है। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें