फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कार बेचने के नाम पर 5.68 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
छतारी। रसूलपुर उर्फ नारायणपुर निवासी युवक से कुछ लोगों ने कार बेचने के नाम पर 5.68 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मामले में सितंबर माह में एसपी देहात से शिकायत की। इसमें एसपी देहात के आदेश और सीओ की जांच के बाद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


पीड़ित सैफर्रहमान ने बताया कि उनके करीबियों की मदद से अगरा में रहने वाले चक्रवैन सिंघल की स्विफ्ट डिजायर कार खरीदने की बात तय हुई। कार की कीमत 5.68 लाख रुपये तय की गई। यह सौदा जनपद एटा के जैथरा थाना स्थित सिकंदरपुर निवासी योगेंद्र ने कराया। पीड़ित ने जुलाई 2025 में अलग-अलग तरीखों पर ऑनलाइन और नकदी में चक्रवैन सिंघल को भेज दिए।

आरोप है कि आरोपियों ने बताया कि बैंक में कार का 11 लाख रुपये बकाया है, जिसको फर्जी मैसेज बनाकर उनको भेज दिया। जब पीड़ित ने जांच कराई तो मैसेज और कार के दिखाए गए कागज फर्जी थे। इस पर पीड़ित ने कार देने या रुपये वापस करने की बात कही। पीड़ित बार-बार बात घुमाते रहे। जब पीड़ित ने सख्ती से उनसे रुपये वापस करने को कहा तो आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज की।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित ने एसपी देहात को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

डिबाई सीओ प्रखर पांडेय का कहना है कि मामले में आरोपियों पर धोखाधड़ी करने, फर्जी प्रपत्र इस्तेमाल करने, रुपये ऐठने और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें