फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 53 साल के मधुकर ने पावर लिफ्टिंग में जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
अनूपशहर नगर पालिका में मधुकर त्यागी को सम्मानित करते पालिकाध्यक्ष व ईओ। स्रोत: पालिका
विज्ञापन
अनूपशहर। गांव तौली निवासी किसान मधुकर त्यागी ने 53 वर्ष की उम्र में अनूठी उपलब्धि हासिल की है। केरल के को झिकोड़ में आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उन्होंने ओवरऑल गोल्ड मेडल जीता। त्यागी ने पावर लिफ्टिंग में कुल 230 किलो वजन उठाकर नेशनल रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन

मधुकर त्यागी ने बताया कि उन्हाेंने प्रतियोगिता में तीन फार्मेट में 220, 230 और 137 किलो वजन उठाया। वे पिछले तीन साल से पावर लिफ्टिंग और 30 साल से बॉडी बिल्डिंग कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर पालिका सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल और अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने उन्हें ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र देकर व पट्टा पहनाकर सम्मानित किया।
मधुकर त्यागी ने बताया कि वह किसान हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी है। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने बच्चों को दिया। उनके बच्चों ने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया। त्यागी का मानना है कि 50 वर्ष की उम्र में भी पावर लिफ्टिंग शुरू की जा सकती है। उचित प्रशिक्षण और पोषण से इस उम्र में भी स्वास्थ्य में सुधार संभव है।
विज्ञापन

बताया कि नियमित व्यायाम और योग के साथ पावरलिफ्टिंग ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। इस दौरान गोपाल स्वरूप सक्सेना, मंडल अध्यक्ष बिरौली रामपाल सिंह, मनोज गोल्डी, बिट्टू चौधरी, बिट्टू सिंघल, दिलीप शर्मा, संदीप भारद्वाज, चंचल शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, जल्द त्यागी आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें