फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर गोकशी प्रकरण में एक अन्य आरोपी हिरासत में, जांच के दौरान सामने आया था नाम

Sun, 23 Dec 2018 11:53 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्याना क्षेत्र के महाब गांव के जंगलों में बीते दिनों हुई गोकशी के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी का नाम मामले की जांच पड़ताल के दौरान सामने आया था। पुलिस गोकशी प्रकरण में अब तक चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है। जबकि, अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


बीते तीन दिसंबर को स्याना की चिंगरावठी चौकी क्षेत्र के गांव महाब के जंगलों में गोवंशों के अवशेष मिले थे। मामले में बजरंग दल के जिला संयोजक ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ गोकशी का मामला दर्ज कराया था। गोकशी की घटना के बाद ही स्याना में बवाल हुआ था।

पुलिस गोकशी प्रकरण में प्रारंभिक जांच में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, लेकिन चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस कोई साक्ष्य नहीं जुटा पाई थी। उसके बाद पुलिस ने तीन अन्य गोकशों को दबोचा था, जिन्होंने घटना करनी कुबूल की थी।
विज्ञापन


इस मामले में एक अन्य आरोपी युनूस पुत्र कदीर निवासी तहसील के पीछे, स्याना का नाम सामने आया था। स्याना कोतवाल किरनपाल सिंह ने बताया कि आरोपी युनूस को रविवार दोपहर बुलंदशहर रोड स्थित पशु पैठ से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि, गोकशी मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें