फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के चलते आम्रपाली एक्सप्रेस में यात्री की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के चलते आम्रपाली एक्सप्रेस में यात्री की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री की हालत गर्मी से बिगड़ गई। आनन-फानन में यात्री को जंक्शन स्टेशन पर उतारा गया। रेलवे के अस्पताल में कोई सुविधा न होने के कारण बीमार यात्री को बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इटावा निवासी अमित दिल्ली से आम्रपाली एक्सप्रेस में बैठकर अपने घर जा रहा था। देर शाम जंक्शन स्टेशन पर जब गाड़ी पहुंची तो उसकी हालत बिगड़ गई। ट्रेन में बैठे अन्य यात्रियों ने देखा तो उसे जंक्शन स्टेशन पर उतार दिया। स्टेशन स्थित रेलवे अस्पताल में चिकित्सा की कोई सुविधा न होने और एंबुलेंस के न पहुंचने के कारण करीब आधे घंटे तक स्टेशन पर तड़पना पड़ा। सूचना पर पहुंची आरपीएफ और स्थानीय लोग बेहोशी की हालत में अमित को निजी अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि उपचार के बाद यात्री युवक को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें