फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बायोमैट्रिक मशीन से लगेगी रेलव अफसर-कर्मचारी की हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब बायोमीट्रिक मशीन से लगेगी हाजिरी
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर आने वाले अधिकारी और कर्मचारी अब बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगाएंगे। रेलवे विभाग ने स्टेशन मास्टर कार्यालय पर मशीन लगवाई है। मशीन को सीधे इलाहाबाद से कनेक्ट किया गया है। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आने वाले कर्मचारी और अधिकारी पहले रजिस्टर पर हाजिरी दर्ज करते थे। ऐसे में ड्यूटी पर देरी से पहुंचने की लापरवाही सामने आती थी। इससे निपटने के लिए रेलवे ने बायोमीट्रिक मशीन लगाकर उनकी हाजिरी को ऑनलाइन कर दिया है। अब देर से पहुंचने पर मशीन ड्यूटी पर आने वाले लोगों की हाजिरी स्वीकार नहीं करेगी। इससे अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही उजागर होगी। देर से कार्यालय पहुंचने पर कार्रवाई भी की जाएगी। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि अब कर्मचारियों और अधिकारियों की लेटलतीफी नहीं चलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें