फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 श्रमिकों को मिली सपा के रंग की साइकिल

Mon, 24 Oct 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
साइकिल लेकर खड़े श्रेमिक। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
श्रम विभाग की ओर से सोमवार को जिले के 500 श्रमिकों को मुफ्त सपा के रंग वाली साइकिल प्रदान की गई। साइकिलों का वितरण डीएम आन्जनेय कुमार सिंह ने राजकीय कृषि विद्यालय के प्रांगण में किया। साइकिल पाने वालों में 400 पुरुष और 100 महिला श्रमिक शामिल रहे।
विज्ञापन


बता दें कि शासन की ओर से श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को निशुल्क साइकिल मिलती है। यह साइकिल श्रम विभाग की ओर से प्रदान की जाती हैं। अब श्रमिकों को काले रंग की ही साइकिल मिलती रहीं हैं। मगर, राजकीय कृषि विद्यालय में वितरित की गई साइकिलों का रंग लाल और उस पर हरे रंग का स्टीकर लगा हुआ है।

यह निर्णय शासन स्तर से ही लिया गया है कि आमजन को पता चल सके कि श्रम को साइकिल सपा शासन से मिली हैं। सहायक श्रमायुक्त दीप्ति मान भट्ट ने बताया कि शासन से इस बार श्रमिकों को 1000 साइकिल वितरण का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को 500 साइकिलों का वितरण डीएम द्वारा करवा दिया गया है। जबकि शेष 500 साइकिलों का वितरण जल्द ही करवा दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें