फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नहर कटने से 500 बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
रामघाट थाना क्षेत्र में अनूपशहर ब्रांच नहर कटने से जल मग्न फसलें। संवाद
विज्ञापन
नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र के गांव सिलहारी व गंगागढ़ के बीच अनूपशहर ब्रांच नहर के कट जाने से करीब 500 बीघा फसल जलमग्न हो गई। गेहूं व सरसों की फसल में पानी भर जाने से किसान चिंतित है। सिंचाई विभाग की टीम कटान बंद कराने में जुटी है।
विज्ञापन

गांव सिलाहरी निवासी किसान रोहित कुमार ने बताया कि पिछले काफी दिनों से नहर में पानी नहीं आ रहा था। कई स्थानों पर नीची पटरी से पानी उतर रहा था। इससे किसानों को नहर कटने की आशंका होने पर विभागीय कर्मचारियों से फोन संपर्क भी किया गया था, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
मंगलवार की रात को नहर कट गई। इससे रामपुर- सिलाहरी ग्राम के किसानों की लगभग 500 बीघा खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं।
सिलाहरी निवासी किसान सुरेश, नेम सिंह, महेंद्र, महेश, राजेंद्र, भूप सिंह महेश यादव, महाराज सिंह, मनोज, ऊदल सिंह, पप्पू, सीताराम, सेवाराम, अशोक, जोगेश व कालीचरण ने बताया कि खेतों में गेहूं व सरसों की फसल तैयार हो रही थी। इन फसलों में पानी भर जाने से फसलों के चौपट होने की आशंका है।
विज्ञापन

एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि पीछे से पानी बंद कर दिया गया है लेकिन नहर में पीछे मौजूद पानी की निकासी के चलते कटान रोकने कठिनाई का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें