फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 33 केवीए लाइन फेल होने से 50 हजार लोगों को नहीं मिली बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। 33 केवीए लाइन फेल होने के चलते नगर के अंसारी रोड और हाइडिल कॉलोनी बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों के 50 हजार लोगों की दिन के समय चार घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के बीच बिजली सप्लाई न होने के कारण लोग परेशान रहे। इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों में भी अघोषित बिजली कटौती के कारण लोग पसीने से तर रहे।
विज्ञापन


नगर के खुर्जा रोड स्थित बहलीमपुरा रजवाहे के पास 33 केवीए लाइन में फाल्ट हो गया। इसके चलते नगर के दो बिजलीघरों से जुड़े अंसारी रोड, अस्पताल रोड, चांदपुर रोड, काला आम, शेखसराय, टीचर्स कॉलोनी, शास्त्री नगर, राधा नगर, आदर्श नगर, बाईपास रोड, मोहनकुटी, इंद्रलोक कालोनी समेत अन्य क्षेत्रों में दोपहर करीब ढाई बजे से देर शाम साढ़े छह बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। दोपहर के समय करीब 50 हजार लोग बिजली सप्लाई न होने से लोग उमस भरी गर्मी से तिलमिला उठे। फाल्ट की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन करीब चार घंटे में फाल्ट ठीक हो सका।







ट्रांसफार्मर फुंकने से 250 घरों की बिजली गुल

शिकारपुर। नगर में पुराना सिनेमा हॉल के पास फीडर नंबर एक में तीन ट्रांसफार्मर लगे हैं। जिनमें से 400 केवीए का एक ट्रांसफार्मर दोपहर लगभग दो बजे फुंक गया। ट्रांसफार्मर फुंकने से मोहल्ला कोट शेर खान, मोथरपुरा, छोटा बाजार आदि मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। घरों में बिजली न होने से पूरी रात मोहल्लेवासी परेशान रहे और विद्युत अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलवाने की गुहार करते रहे। लेकिन जनपद के स्टोर में ट्रांसफार्मर न होने के कारण उसे बदला नहीं जा सका। बिजली न होने से मोहल्ले वासियों को पीने और नहाने के लिए पानी दूसरे मोहल्ले से लाना पड़ा। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर न होने के बाद 400 केवीए का ट्रांसफार्मर गौतम बुद्ध नगर जनपद से मंगाया गया। मंगलवार शाम को ट्रांसफार्मर लगने और विद्युत आपूर्ति सुचारु होने के बाद मोहल्ले वासियों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन




बिजली कटौती जारी, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

डिबाई। एक सप्ताह से क्षेत्र में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। हालांकि शनिवार देर शाम कुछ देर बारिश के बाद भी मौसम में रात भर तरावट रही परंतु रविवार सुबह से भीषण उमस भरी गर्मी से लोग हलाकान दिखे। निर्बाध बिजली सप्लाई के निर्देशों के बावजूद भी बिजली कटौती में लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। दिन व रात में बिजली कितनी बार जाएगी, कितनी देर के लिए जाएगी पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें