फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सेना में नौकरी के नाम पर युवक से पांच लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। स्पोर्ट्स कोटे से आर्मी में नौकरी के नाम पर युवक से पांच लाख की ठगी कर ली गई। पीड़ित एथलीट है और मथुरा में रहकर सेना भर्ती की तैयारी कर रहा है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसडीएम कॉलोनी निवासी गुलबीर सिंह ने बताया कि उनका पुत्र अभिषेक मलिक एथलीट है। वह मथुरा में रहकर आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहा है। उसने एथलीट प्रतियोगिता में आगरा में प्रतिभाग किया था। कोच इगलास निवासी मनीष ने उसकी प्रशंसा की। जिसके बाद वह तैयारी के सिलसिले में कोच से बातें करने लगा। कोच ने उसे थाना निठौली मथुरा निवासी जीतू गुर्जर से मिलवाया। जीतू ने अभिषेक को ग्राम लोहटा जनपद हाथरस निवासी अजीत से मिलवाया। अजीत ने आर्मी में स्पोर्ट्स कोटे में भर्ती कराने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। उसकी बातों पर विश्वास करते हुए उन्होंने पांच लाख रुपये नकद और पांच लाख का ब्लैंक चेक दिया। 26 जुलाई 2022 को अजीत ने अभिषेक को दिल्ली आर्मी सेंटर पर बुलाया। जहां शिवम नाम के लड़के ने अभिषेक से उसके कागजात लिए और एक माह में भर्ती कराने के लिए कहा। उसके बाद वह अभिषेक को अलग-अलग स्थान पर बुलाते रहे और हर बार रुपये लेते रहे। 16 अगस्त को अजीत ने अभिषेक को फोन कर कहा कि अपनी मेल आईडी चेक करो, भर्ती स्थगित हो गई है।
अभिषेक ने बताया कि उसने दिए गए नंबर पर बात की तो दूसरी ओर से बात रहे व्यक्ति ने अपने आपको को कर्नल बताया और भर्ती के स्थगित होने के बात बताई। जिसके बाद से ही वह अजीत और उसके साथियों से बराबर भर्ती कराने के लिए कहते चले आ रहे हैं लेकिन उन्होंने न तो भर्ती कराई और न ही रुपये वापस किए। यहां तक कि उनके नंबर भी ब्लैक लिस्ट में डाल दिए। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें