स्याना में सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते लोग। स्रोत: आयोजक
स्याना। एक ही पंडाल के नीचे मंत्रों व कुरान की आयतों के बीच 49 हिंदू और तीन मुस्लिम जोड़ों की शादी हुई। पंडितों ने हिंदू जोड़ों की शादी कराई। वहीं काजी ने मुस्लिम जोड़ों को निकाह पढ़ाया।
नगर के बुगरासी मार्ग स्थित एक फार्म हाउस में समाज कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह संपन्न कराए गए। भाजपा नेता डॉ. रूपेश लोधी ने कहा कि समारोह में जिनकी बेटियों की शादी हो रही है, उनके लिए यह बड़ा भावुक पल है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार द्वारा एक लाख रुपये का वहन किया जाता है जिसमें से 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में, 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री और 15 हजार रुपये वैवाहिक व खान-पान व्यवस्था पर खर्च किए जाते हैं। इस दौरान 49 हिंदू जोड़ों की शादी कराई गई। वहीं, दूसरी तरफ तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रंजना सिंह, बीडीओ मोकम सिंह, देवेंद्र प्रधान, मुकेश भारद्वाज व शिवकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
स्याना में सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते लोग। स्रोत: आयोजक
स्याना में सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते लोग। स्रोत: आयोजक