फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: थाना समाधान दिवस में आईं 49 शिकायतें, नौ का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन करते हुए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सभी 28 थानों में कुल 49 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से नौ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायतों पर जांच के निर्देश संबंधित पुलिस अधिकारी को दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को थाना समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान नगर कोतवाली में दो और कोतवाली देहात में एक व्यक्ति ने शिकायतें दर्ज कराईं, जिनका अधिकारियों ने मौके पर निस्तारण कर दिया। इसके अलावा थाना बीबीनगर में जमीनी विवाद से संबंधित छह लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इस दौरान रमेश कुमार ने बताया कि गांव में रहने वाले दबंगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। मामले में पुलिस ने राजस्व विभाग की टीम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। मौके पर कुल दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। नरसेना थाने में केवल दो ही फरियाादी पहुंचे। इसमें गांव पिलखनी निवासी राजीव शर्मा ने आरोप लगाया कि खेत में सिंचाई के लिए बनाई गई मेड़ को पड़ोसी ने तोड़ दिया है। जबकि गांव रघुनाथपुर निवासी ऋषिपाल सिंह ने भी पड़ोसी पर मेड़ काटने का आरोप लगाया। स्याना थाने में आयोजित समाधान दिवस में एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी के सामने छह शिकायतें दर्ज की गईं। इस दौरान किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया। समाधान दिवस में सुनवाई के बाद एसपी सिटी ने रामनवमी मेला की शोभा यात्रा का निरीक्षण किया। डिबाई थाने में आयोजित समाधान दिवस में तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। कोतवाली निरीक्षक छोटे सिंह ने मौके पर एक शिकायत का निस्तारण किया। शिकारपुर, अनूपशहर, जहांगीराबाद, सिकंदराबाद, खुर्जा, अरनिया, छतारी, चोला, गुलावठी समेत अन्य थानों में लोगों की शिकायतें सुनते हुए उनका निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें