फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खुर्जा में फिर बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 48 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा जंक्शन। ट्रेनों में अब भी यात्री बिना टिकट सफर कर रहे हैं। शनिवार को प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य निरीक्षक के नेतृत्व में जंक्शन पर ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने, सफर में गंदगी फैलाने एवं अनियमित यात्रा करने वालों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया। इस दौरान 48 यात्री बिना टिकट, एक यात्री बिना बुक किए माल ले जाने और दो यात्रियों पर ट्रेन में गंदगी फैलाने पर 14,385 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग हिमांशु शुक्ला के निर्देश पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अलीगढ़ संजय शुक्ला के नेतृत्व में चेकिंग की गई। टीम ने खुर्जा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 64152 दिल्ली से अलीगढ़ मेमू, गाड़ी संख्या 64105 अलीगढ़ से नई दिल्ली मेमू, गाड़ी संख्या 64167 गाजियाबाद से टूंडला मेमू एवं 64583 टूंडला से दिल्ली मेमू आदि में जांच की। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 48 यात्रियों पर 13,585 रुपये का जुर्माना लगाया। एक यात्री बिना बुक किए माल ले जाने पर 600 रुपये एवं सफर करते हुए ट्रेन में गंदगी फैलाने पर दो यात्रियों से 200 रुपये का जुर्माना लगा वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें