फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आए 426 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। गांव कोंदू स्थित अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए कक्षा छह और कक्षा नौ में प्रवेश के लिए जिले से 426 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके बाद अब विभाग और स्कूल आठ मार्च को हाेने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त पल्लवी अग्रवाल और प्रधानाचार्य अमर कौर ने बताया कि विद्यालय में चयन परीक्षा के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें कक्षा छह के लिए 160 व कक्षा नौ में 65 सीटें मौजूद हैं। बताया कि इन सीटों पर प्रवेश के लिए मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, गाजियाबाद और बागपत जिले से भी आवेदन किए गए हैं।
15 फरवरी तक बुलंदशहर से 426 आवेदन हुए हैं, जबकि अन्य जिलों से हुए आवेदनों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इसके बाद अब विभाग और स्कूल की ओर से आठ मार्च को होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारी चल रही है। यह प्रवेश प्रक्रिया इन सभी जिलों में हाेगी। इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें