फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 421 महिला समूहों को सहयोग के लिए मिलेंगे 30-30 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में 421 महिलाओं के स्वयं सहायता समूह को 30-30 हजार रुपये की राशि मिलेगी। समूह को यह राशि शासन की रिवाल्विंग फंड (चक्रणीय निधि) के तहत जारी की जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन की ओर से स्वयं सहायता समूहों का चयन कर लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के उपायुक्त स्वत: रोजगार सूबेदार सिंह ने बताया कि बताया कि यह राशि गठित किए गए नए स्वयं सहायता समूहों को प्रदान की जाती है। जिले में गठित समूहों से जुड़ीं महिलाएं सिलाई, बुनाई, अगरबत्ती, पेपर निर्माण, ब्यूटी पार्लर, डेयरी सहित विभिन्न लघु उद्योगों से जुड़कर आय अर्जित कर सकेंगी। इससे न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी बल्कि उन्हें स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
जनपद में वर्तमान में करीब 14 हजार स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इन समूहों के माध्यम से महिलाएं कृषि, पशुपालन और अन्य लघु उद्योगों से जुड़कर अपनी आय में निरंतर वृद्धि कर रही हैं। बताया कि जिले में नए स्वयं सहायता समूह के गठन का काम जारी है। प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह गठित कर उनसे महिलाओं को जोड़ा जाए ताकि वह भी आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें