फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंटम पुलिसकर्मियों से की हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फैंटम पुलिसकर्मियों से की हाथापाई
विज्ञापन


सिकंदराबाद। रास्ते में खड़े लोगों ने फैंटम पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की सूचना पर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

फैंटम पुलिसकर्मी राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह होमगार्ड दीपक के साथ गश्त पर था। जब वह दामोदर सिनेमा के पास एक दुकान पर पहुंचा तो वहां पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी, जिससे यात्रियों को आने जाने में परेशानी हो रही थी। बताया कि भीड़ में मौजूद लोगों को जब रास्ते से हटने के लिए कहा गया तो उन्हें अभद्रता शुरू कर दी। इस दौरान उक्त लोगों को जब समझाने का प्रयास किया गया तो उन्हें उनके ऊपर हमला कर दिया। इस दौरान उक्त लोगों ने हाथापाई करते हुए उसकी वर्दी फाड़ने का भी प्रयास किया। बताया कि उक्त दुकान पर हमेशा लोगों की भीड़ लगी रहती है, जिससे रास्ता तंग होने से यात्रियों को परेशानी होती है। पुलिसकर्मी ने हाथापाई की सूचना पर कोतवाल अवनीश कुमार गौतम पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि पुलिसकर्मी राजेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें