फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जिले में छह महीने से 41,013 ड्राइविंग लाइसेंस अटके

विज्ञापन
विज्ञापन
चेतन शर्मा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में 41,013 लोग ड्राइविंग लाइसेंस की सभी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद भी छह माह से बिना लाइसेंस के घूम रहे हैं। ऐसे लोगों को वाहन चलाने पर उसके चालान होने का डर भी सताता रहता हैं।
इसका कारण ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सभी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद मुख्यालय से ड्राइविंग लाइसेंस न आना बताया जा रहा हैं। ऐसे लोग प्रतिदिन एआरटीओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। विभागीय अफसरों के अनुसार पिछले छह माह से जिले के 41,013 आवेदकों के लाइसेंस लखनऊ से जारी नहीं हुए है। जो प्रिटिंग के कारण अधर में लटके हुए हैं।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन द्वारा तीन साल पूर्व घर बैठे लर्निंग (अस्थाई) लाइसेंस बनवाने की सुविधा दी गई थी। सुविधा शुरू होने पर आवेदक घर बैठे लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया पूर्ण कर रहे हैं। इसके बाद स्थाई लाइसेंस बनवाने के लिए संबंधित को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद पोर्टल से टेस्ट देने को तारीख लेनी पड़ती है।
संबंधित तारीख को एआरटीओ कार्यालय पर आकर टेस्ट देना पड़ता है। टेस्ट पास करने के बाद ही आवेदक को डीएल मिलता है। पिछले वर्ष 2024 में 10 हजार से अधिक आवेदकों नें लर्निंग और स्थाई लाइसेंस के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कराई, साथ ही लाइसेंस के नवीनीकरण और अन्य बदलाव को लेकर भी आवेदन किए गए। लेकिन पूरी प्रक्रिया करने के बाद भी लोगों को समय पर लाइसेंस नहीं मिल पा रहा है।
15 जनवरी तक 41,013 लोगों के लखनऊ से ड्राइविंग लाइसेंस नहीं आए है। ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर अधिकांश वाहन का संचालन नहीं कर पा रहे हैं। इसके लिए आवेदक आए दिन एआरटीओ कार्यालय और डाकघरों के चक्कर लगा रहे हैं।
आकाश ने बताया कि तीन माह पूर्व ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया। ड्राइविंग लाइसेंस न आने पर वाहन चलाने में डर लगता है कि पुलिस चालान न काट दें। एआरटीओ कार्यालय पर ड्राइविंग लाइसेंस न मिलने को लेकर पत्र भी दिया हैं।
विज्ञापन

गौरी लोधी ने बताया कि तीन माह पूर्व स्थाई लाइसेंस संबंधी सभी प्रक्रिया पूर्ण कराई और टेस्ट दिया। लेकिन अभी तक स्थाई डीएल नहीं मिला हैं। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चला सकता हूं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें