आवास विकास परिषद ने आवास विकास कालोनी प्रथम में 33 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क कुछ दिन बाद ही उखड़ने लगी।
शिकायत डीएम तक पहुंची तो सोमवार को एक्सईएन पीडब्ल्यूडी ने सड़क खुदवाकर गुणवत्ता परखी। तकनीकी टीम ने दो नमूने लेकर मेरठ प्रयोगशाला भेजे हैं।
आविप ने आवास विकास प्रथम में 399 मीटर और 215 मीटर लंबी सड़क का निर्माण करवाया है। 399 मीटर लंबी सड़क की चौड़ाई 18 मीटर और 215 मीटर लंबी सड़क की चौड़ाई 12 मीटर है।
बता दें कि परिषद ने दोनों सड़कों का निर्माण 33 लाख रुपये से कराया था। आरोप है कि सड़क का निर्माण मानक के हिसाब से नहीं कराया गया। जिस कारण बनते ही सड़क उखड़ने ली।
स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत डीएम बी चंद्रकला से की। एक्सईएन अनिल गुप्ता ने बताया प्रथम दृष्टया जांच में शिकायत सही पाई गई है। इस मामले में डीएम ने बताया कि सैंपलिंग की गई है।स नमूना फेल आने पर रिकवरी की जाएगी।