कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल
ककोड़। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल दंपति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ग्राम नीलोनी थाना रबूपुरा जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी उम्मेद सिंह (50वर्ष) पुत्र स्वरूपचंद पत्नी शीला देवी के साथ सिकंदराबाद में अपनी बेटी से मिलने के लिए आए थे। रविवार दोपहर दंपति बाइक से वापस रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वह ग्राम वैर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो