कुएं में गिरा किसान, मौत
चोला। बोरवैल में गिरने से किसान की मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार करते हुए अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र के गांव फराना निवासी किसान राजवीर (60) पुत्र राम सिंह शनिवार को खेतों की सिंचाई करने के लिए गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन राजवीर की तलाश में जंगल में पहुंचे। परिजनों ने बताया कि राजवीर उन्हें कुएं गिरा मिला। उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई करने से इनकार करते हुए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। ब्यूरो