फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से रोडवेज बस चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से रोडवेज बस चालक की मौत
विज्ञापन


खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव धरपा के पास बृहस्पतिवार देर रात ट्रक की टक्कर से रोडवेज बस चालक की मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक समेत बस में सवार करीब आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बृहस्पतिवार देर रात एटा डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से सवारी भरकर जा रहा थी। हाइवे पर खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव धरपा के पास एक ट्रक खड़ा था।

इसी बीच रोडवेज बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इससे बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


हादसे को देख उधर से गुजर रहे राहगीरों ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे घायलों को लोगों की मदद से बाहर निकाला।

घायलों में हाथरस निवासी बस चालक ओमवीर (50) परिचालक पवन मिश्रा, एटा निवासी यात्री सरोज देवी, रोहित, हरिशंकर समेत आधा दर्जन से ज्यादा सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन


घायलों को नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। रोडवेज बस चालक ओमवीर की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

एआरएम खुर्जा जोगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उपचार के दौरान रोडवेज बस चालक ओमवीर की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल ट्रक चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें