फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेट कॉरीडोर के लिए भूड़ और बरन के 300 मकान होंगे ध्वस्त

Thu, 04 Feb 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेडिकेटिड फ्रेट कॉरीडोर की जद में शहर की चार कालोनियां आ गईं हैं। भूड़, शांतिनगर, हंस विहार और कस्बा बरन के रेलवे ट्रैक की एक साइड वाले मकानों को ढहाने का खाका प्रशासन ने तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


रेलवे ने मकान और भूमि का वेल्यूएशन करा लिया है।  बता दें की प्रशासन ने रेलवे की दोनों साइडों का सर्वे दोबारा कराया है। रेलवे ट्रैक के केंद्र से एक साइड 25 मीटर तक जो भी निर्माण फ्रेट कारीडोर की जद में आएगा उसको गिराया जाएगा।

रेलवे ने वेल्यूएशन करवा दिया है। वेल्यूएशन के हिसाब से किसान को प्लाट और निर्माण सामग्री का मुआवजा मिलेगा। भूड़ और शांतिनगर क्षेत्र में 130 मकानों को गिराया जाना है।
विज्ञापन


बरन में 56 हंस विहार कालोनी और कस्बा बरम में 124 मकानों को तोड़ भूमि जमीन समतल की जाएगी। इसी भूमि पर एक ओर पावर ट्रैक बिछाया जाएगा।

भूड़ क्षेत्र में नागर हॉस्पिटल को आंशिक रुप से फ्रेट कॉरीडोर की जद में शामिल किया गया है। कई आलीशान भवन फ्रेट कारीडोर की जद में हैं। उधर, फ्रेट कारीडोर को लेकर स्थानीय बाशिंदे सकते में हैं। बता दें कि प्रशासन ने अपनी टीम के द्वारा पुन: सर्वे कराया है।

मिलेगा शत प्रतिशत मुआवजा
फ्रेट कारीडोर के जिए जिन लोगों की जमीन ली जा रही है उन लोगों को क्षतिग्रस्त मकान का शत प्रतिशत मुआवजा मिलेगा। मसलन किसी व्यक्ति का बरम क्षेत्र में 100 वर्ग गज काम कान है।

जिसमें से 10 वर्ग गज हिस्सा तोड़ा जाना है। उक्त व्यक्ति को 10 वर्ग गज जमीन का मुआवजा तो मिलेगी ही, साथ ही 100 वर्ग गज के निर्माण की लागत भी रेलवे देगा।

कस्बा बरन, हंस विहार और शांतिनगर भूड़ में मकान और जमीन की वेल्यूएशन दोबारा से करवा लिया गया है। जल्द ही कब्जे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। -विशाल सिंह,एडीएम प्रशासन, बुलंदशहर
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें