फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजूद में आएगा 300 करोड़ का ट्रांसपोर्ट नगर

Wed, 19 Apr 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बीडीए ने ट्रांसपोर्ट नगर के वजूद में आने वाली तमाम अड़चनों को दूर कर लिया है। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण के प्रभारी वीसी के मुताबिक ट्रांसपोर्ट नगर को लेकर कुछ कानूनी अड़चनें थी। जिनको दूर कर लिया गया है। अब 300 करोड़ की लागत से बनने वाला ट्रांसपोर्ट नगर वजूद में आएगा।

प्रभारी वाइस प्रेसिडेंट बीडीए आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष-2002 में प्राधिकरण ने भूड़ चौराहे के पास दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के लिए 45 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया था। वर्ष-2013 में 30 से 35 किसान कोर्ट में चले गए थे।
विज्ञापन


किसानों ने कोर्ट में ये दलील दी कि कृषि भूमि जिस मंशा के लिए ली गई थी, उस मंशा पर प्राधिकरण ने काम नहीं किया। नतीजतन, जमीन पर कोई प्रोजेक्ट नहीं बन सका। दलील में दम मानते हुए कोर्ट ने स्टे कर दिया।

इंजीनियर प्राधिकरण मणिकांत गुप्ता ने बताया किसानों का स्टे खारिज हो गया है। जिन फर्मों को प्रोजेक्ट में काम करना है उनके साथ प्रथम चरण की मीटिंग कर ली गई है। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा।

250 करोड़ की लागत से बनेगा मॉल एंड मल्टीप्लेक्स
 
पुरानी जेल की जमीन पर 250 करोड़ की लागत से मॉल एंड मल्टीप्लेक्स का निर्माण होगा। प्राधिकरण ने सर्वे कर भूमि की कीमत 20 हजार रुपये मीटर के हिसाब से तय की है। जमीन 30 हजार मीटर मापी गई है।

प्राधिकरण के इंजीनियर मणिकांत गुप्ता ने इस संबंध में बुधवार को डीएम से मुलाकात भी की। पुरानी जेल की भूमि पर मेगा प्रोजेक्ट की प्लानिंग है। प्लानिंग के तहत जमीन पर मॉल एंड मल्टीप्लेक्स का निर्माण होगा।

डेडिकेटेड मार्केट भी बनाई जाएगी। मार्केट की खासियत यह होगी कि एक प्रकार की मार्केट एक पॉकेट में होगी। बैंक्वेट हॉल का निर्माण भी होगा। लिफ्ट पार्किंग भी होगी। मॉल एंड मल्टीप्लेक्स का निर्माण बुलंदशहर की ऐतिहासिक धराहरों की थीम पर होगा।
विज्ञापन


मुरादाबाद की मलिक एंड एसोसिएट्स को नक्शे की जिम्मेदारी दी गई है। सर्वे कर लिया गया है। एक सप्ताह के अंदर प्रोजेक्टस की प्रजेनटेशन डीएम के सामने रखी जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें