बुलंदशहर। शिक्षा के अधिकार के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए पहली लॉटरी जारी हो गई है। इसमें 2887 बच्चों का चयन हुआ है। प्राप्त 5592 आवेदनों में से 1412 आवेदन निरस्त हो गए हैं। बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में जरूरतमंद और गरीब परिवार के बच्चों के प्रवेश होते हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि जिले में नए सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए सातों तहसीलों से ऑनलाइन 5592 आवेदन प्राप्त हुए थे। 16 ब्लॉकों के बीईओ से आवेदन करने वाले छात्रों का सत्यापन किया था।
अब शासन ने लॉटरी निकालकर प्रवेश के लिए पात्र बच्चों का डाटा विभाग को भेज दिया है। इसमें 2887 बच्चों को चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि अब चयनित छात्र-छात्राओं को आवंटित किए गए निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला