फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्लॉट बेचने का झांसा देकर हड़पे 25 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर निवासी सेवानिवृत्त पूर्ति निरीक्षक और उनके पुत्र से कुछ लोगों ने प्लॉट बेचने का झांसा देकर 25 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने मामले में एसएसपी के आदेश पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मोहल्ला राधानगर प्रथम निवासी पीड़ित रमेशचंद ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह सेवानिवृत पूर्ति निरीक्षक हैं। उनके घर पर अनूपशहर की शिव काॅलोनी के एक परिवार के लोगों का आना-जाना था। उनके पुत्र कुलदीप व ब्रजपाल पुत्र जीत सिंह निवासी गांव अल्लीपुर गिझौरी ने अनूपशहर में शिव कालोनी के निकट प्लॉट खरीदे थे। 4 मई 2019 को आरोपी पक्ष ने उनसे एक 500 गज के प्लॉट का सौदा 25.20 लाख रुपये में तय किया।
आरोपी पक्ष को 50 हजार रुपये बयाने के नगद दे दिए गए और उसके बाद चेक एवं नगद के माध्यम से कुल 25 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी आरोपी द्वारा प्लॉट का बैनामा करने की बजाय आश्वासन देकर टरकाया जा रहा है। आरोप है कि 26 अक्तूबर 2025 को आरोपी पक्ष से कुछ लोगों ने उनके घर में जबरन घुसकर मारपीट की और हत्या की धमकी देते हुए भाग गए। एसएसपी ने मामले में जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें