फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 करोड़ से चमकेंगे गंगा घाट

Fri, 08 Jul 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अनूपशहर
विज्ञापन
नमा‌म‌ि गंगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाह्नवीद्वार गंगातट पर बृहस्पतिवार को भाजपा सांसद डॉ. भोला सिंह ने क्षेत्र में नमामि गंगे योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। 25 करोड़ की लागत से गंगा घाट, श्मशान घाट और शौचालय आदि का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान नाव रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की।
विज्ञापन



सांसद ने डॉ. भोला सिंह ने बताया कि नमामि गंगे योजना के पहले चरण में करीब पांच सौ करोड़ की लागत से उत्तर प्रदेश में शुरू हो रही परियोजनाओं में बुलंदशहर जिले के लिए 25 करोड़ की राशि मिली है। जिसमें अनूपशहर क्षेत्र में रवानी कटरी, औरंगाबाद, मौहम्मदपुर व अनूपशहर में 25 करोड़ रुपये की लागत से गंगास्नानघाट व श्मशानघाट का निर्माण कराया जाएगा।

अनूपशहर में 150 मीटर के घाट का निर्माण किया जाएगा। डॉ. भोला सिंह ने जनसमुदाय का आह्वान करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव 2017 में प्रदेश को विकास के उच्च शिखर पर पहुंचाने के लिए भाजपा की सरकार बनानी है।
विज्ञापन



केंद्रीय मंत्री उमा भारती के सलाहकार व भाजपा उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड को उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के किनारे घाटों और शवदाह गृहों के पुर्नवास और विकास का कार्य सौंपा गया है। कार्यक्र्रम का संचालन श्री गंगा सेवा समिति के संरक्षक महेशचंद शर्मा ने किया।

इस दौरान पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही, पूर्व विधायक नवलकिशोर गर्ग, बीजेपी जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, पूर्व विधायक चौधरी होशियार सिंह, डॉ. संदीप बेहरा, जयप्रकाश सिंह, नरोत्तमदास गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें