बुलंदशहर। जिले के 40 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की हालत जल्द सुधारेगी। माध्यमिक विद्यालयों में भवन निर्माण, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास आदि कार्य कराए जाएंगे। इस कार्य के लिए शासन से 25 करोड़ रुपये की राशि मिलने के बाद स्कूलों में काम शुरू हो गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि शासन की तरफ से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में आधुनिक बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। शासन की ओर से 40 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का सौंदर्यीकरण समेत अन्य काम कराए जाएंगे। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को गाइडलाइन के अनुरूप कार्य कराने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। बताया कि सभी कायोZं को इसी साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।