फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: भोजपुर कॉलोनी के बंद पड़े मकान में 22 वर्षीय समीर ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 08 Sep 2026 09:35 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

बंद पड़े मकान में युवक ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। परिजन शव को फंदे  उतारकर घर ले आए और घटना की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी रहीमुद्दीन ने बताया कि उनका पुत्र समीर 22 वर्ष नोएडा में शीशे का काम करता था। बताया कि मंडी चौकी क्षेत्र की भोजपुर कॉलोनी में उनका मकान बंद पड़ा हुआ है, वह परिवार के साथ फैसलाबाद में रहते हैं। सोमवार रात करीब 8 बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके मकान का दरवाजा खुला पड़ा है। सूचना पर परिवार के लोग भोजपुर वाले मकान पर पहुंचे। कमरे में समीर कुंदे से फंदे से लटका हुआ था। जिसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

जिसके बाद परिवार के लोग समीर के शव को फैसलाबाद स्थित आवास पर ले आए और घटना की पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें