फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने की एएलएस एंबुलेंस की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने की एएलएस एंबुलेंस की जांच
विज्ञापन

बुलंदशहर। एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस में अब मरीजों को गर्मी में गर्म हवा का सामना नहीं करना पड़ेगा। एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के एसी खराब होने का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित होने पर सीएमओ ने सभी एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के एसी चलवाकर जांच की।
विज्ञापन

सरकारी चिकित्सालयों से गंभीर मरीजों को हायर मेडिकल सेंटर ले जाने के लिए शासन द्वारा चार एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस (एएलएस) स्वास्थ्य विभाग को दी थी। जो मरीजों को छोड़ने का काम कर रही थी, लेकिन मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को संचालकों द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा था। मरीजों की समस्या को अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। जिसे स्वास्थ्य अफसरों ने संज्ञान में लेकर प्रोग्राम मैनेजर को जांच कराने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि चारों एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस (एएलएस) को कार्यालय पर बुलाकर मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के साथ एसी चलवाकर जांच की गई। इस दौरान एक एंबुलेंस का एसी खराब मिलने पर उसे तुरंत सही करने का निर्देश दिया है। साथ ही मरीजों को ले जाते समय विशेष सावधानियां बरतने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें