फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से डिवाइडर पर चढ़ी कार,छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से डिवाइडर पर चढ़ी कार, छह घायल
विज्ञापन

खुर्जा (बुलंदशहर)। हाईवे पर ट्रक की टक्कर लगने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। एटा निवासी कुशलेश कुमार शुक्रवार को अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ कार में सवार होकर गाजियाबाद रिश्तेदारी में गए थे। शनिवार सुबह वह वापस लौट रहे थे। करीब सात बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव झमका स्थित फ्लाईओवर के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार कुशलेश उनकी पत्नी कुमकुम, पुत्र ज्ञानी, प्रिंस, अरविंद समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें