जिले के 21 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर संकट गहरा गया है। अंतिम तिथि बीतने के बाद भी कॉलेजों ने छात्रवृत्ति का डाटा लॉक नहीं किया है और न ही पाठ्यक्रमों की फीस जमा कराई है।
बता दें कि शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किए गए है ।
आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने पर संस्थानों को जांच कर उन्हें लॉक करने के आदेश दिए गए थे। इसके साथ ही संस्थानों को विभाग में पाठ्यक्रमों की फीस भी जमा करवानी थी। यह सभी कार्य 31 अक्तूबर तक पूरा किया जाना था। मगर, 21 शिक्षण संस्थानों ने अंतिम तिथि बीतने के बाद भी छात्रवृत्ति का डाटा लॉक नहीं किया और न ही पाठ्यक्रमों की फीस जमा करवाई।
जबकि नियम है कि डाटा लॉक होने और पाठ्यक्रमों की फीस जमा होने के बाद ही छात्रवृत्ति मिलेगी। ऐसी लापरवाही उजागर होने पर डीआईओएस ने इन संस्थानों को कड़ी चेतावनी दी है।
डीआईओएस वीना यादव ने बताया कि कॉलेजों को शानिवार तक डाटा लॉक करने और पाठ्यक्रमों की फीस जमा करने के आदेश दिए गए है। आदेश का पालन न करने वाले कॉलेजों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
इन संस्थानों ने नहीं किया डाटा लॉक
जिन शिक्षण संस्थानों की लापरवाही सामने आई है। उनमें चौ. मुंशी सिंह आईटीआई बगराई खुर्द, चोब सिंह आईटीआई आचरूक लां, डीएन कॉलेज औरंगागाद, दुर्गपाल सिंह आईटीआई गंगेरूआ, हालीबुड मैनेजमेंट स्कूल रूपवास पचगाई, जगत गुरु आईटीआई खुर्जा, जेपी यूनिवर्सिटी अनूपशहर, लक्ष्मी नारायण आईटीआई नगला शेखू मीरपुर,
लाल बहादुर शास्त्री इंस्ट्रीयल ट्रेनिंग साबितगढ़, मथुरिया किसान इंटर कॉलेज आईटीआई भीमपुर, नालंदा माडर्न आईटीआई सुनहैरा, राजीव गांधी इंस्टीस्टीयल ट्रेनिंग सेंटर दुगरूऊ, एसपीएसएस आईटीआई मिर्जापुर, सागर आईटीआई शर्मा इंटर कॉलेज, शिवम आईटीआई खुर्जा, शिवम प्राइवेट आईटीसी डाकर रोड खुर्जा, ब्रह्मानंद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट,
श्रीप्रसाद शर्मा आईटीआई अमरगढ़, श्रीप्रसाद शर्मा टेक्निकर प्राइवेट आईटीआई अमरगढ़, ठाकुर मान सिंह मैमोरियल इंस्टीट्यूट इंडीस्टीयल आईटीआई सिकंदराबाद और वैद्य यज्ञदत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय खुर्जा शामिल है।