फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार बन रही काल,लोगों की जा रही जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रफ्तार बन रही काल, लोगों की जा रही जान
विज्ञापन


सिकंदराबाद। हाइवे पर वाहनों की तेज रफ्तार लोगों के लिए काल बन रही है। पिछले चार दिनों में हाइवे पर हुए हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसों की वजह वाहनों की तेज रफ्तार सामने आई है।
विज्ञापन

सोमवार रात हाइवे-91 पर ग्राम चंदेरू के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर के पलटने के कारण ग्राम शाहपुर बम्हटा गाजियाबाद निवासी क्रेशचंद पुत्र डालचंद की मौत हो गई थी। जबकि उसका भतीजा सुरेश पुत्र राजाराम, प्रदीप पुत्र रामकिशन घायल हो गए थे। बृहस्पतिवार दोपहर हाइवे -91 सिरोधन बाईपास के पास तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होने के कारण डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ कार पर चढ़ गया। दुर्घटना में कार सवार दिल्ली निवासी मनीष, नवीन और सन्नी की मौत हो गई थी। जबकि सतीश और पवन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शुक्रवार को तेज रफ्तार का शिकार ग्राम कसोई निजामपुर थाना पिलखुआ जनपद हापुड़ निवासी एक ही परिवार के 11 लोग बने। तेज रफ्तार कैंटर ने पिकअप में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी में सवार सभी 11 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल गीता, जगवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पिछले एक माह में भी हाइवे-91 पर तेज रफ्तार के कारण करीब एक दर्जन लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें