फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 2000 क्विंटल आलू का मिला फाउंडेशन बीज, 1200 किसानों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। किसानों ने आलू की बुवाई की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। उद्यान विभाग की ओर से इस बार 2000 क्विंटल आलू का फाउंडेशन बीज मिला है जबकि आलू का बीज लेने के लिए 1200 किसानों ने पंजीकरण कराया है। आलू का बीज आवंटन करने की शुरूआत कर दी है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण ने बताया कि जिले में करीब नौ हजार हेक्टेयर भूमि में प्रत्येक वर्ष आलू की खेती की जाती है। विभाग की ओर से किसानों को आलू का फाउंडेशन बीज मिल गया है। आलू का 2000 क्विंटल बीज मेरठ स्थित आलू अनुसंधान केंद्र से भेजा गया है। इसके लिए पहले किसानों से पंजीकरण कराए गए थे।
जिले से 1200 किसानों ने आलू का बीज पाने के लिए पंजीकरण कराया है। किसानों को आलू का फाउंडेशन बीज 2915 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उपलब्ध कराया जाएगा। बताया कि शासन से बीज प्राप्त होते ही वितरण कार्य शुरू करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

बताया कि इस बार पिछले दिनों बारिश होने के कारण आलू की बुवाई प्रभावित हुई है लेकिन किसान आलू की फसल की समय पर बुवाई करने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। अब शासन से विभाग को आलू का बीज मिलने पर किसानों को फसल की बुवाई करने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने किसानों से यह भी अपील की है कि यदि उन्हें आलू की बुवाई से संबंधित किसी तरह की जानकारी लेनी है तो वह विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें