कलेक्ट्रेट में मंगलवार को भारतीय किसान संघ के धरने को संबोधित करते लालजी तिवारी।
गंगा जल परियोजना के तहत आगरा और मथुरा के लिए बिछाई जा रही पाइप लाइन के कारण बंबे का पानी रुकने से गंगावली गांव में सैकड़ों बीघे फसल जलमग्न हो गई। इस बात से भड़के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रजवाहे का पानी बंद कराने की मांग की। दो दिन पूर्व हुई ओलावृष्टि से फसल नुकसान को लेकर किसान पहले से ही परेशान हैं।
अब पाइप लाइन परियोजना की निर्माण कंपनी के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा गंगावली गांव के ग्रामीण भुगत रहे हैं। पाइप लाइन बिछाने के कार्य के चलते बंबे का पानी रोक देने से सारा पानी किसानों के खेतों में भर गया है।
इसके चलते विमलेस, प्रकाशी, मुन्नी, बतासो, कंछीप्रसाद, राजपाल, सिसपाल, लोकेश, हनीफ, कमल चंद्रपाल, सुनील, बुद्धपाल समेत करीब दो दर्जन से ज्यादा किसानों की दो सौ बीघे फसल डूब गई। किसानों का कहना है कि फसल डूबने से उनको भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।