फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कैंपस साक्षात्कार में 20 छात्राओं को मिला रोजगार का अवसर

विज्ञापन
गौरीशंकर कन्या महाविद्यालय में आयोजित कैंपस साक्षात्कार में शामिल छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। गौरीशंकर कन्या महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल की ओर से कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित साक्षात्कार में करीब 150 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों और पब्लिक स्कूलों के प्रतिनिधियों ने 20 छात्राओं की योग्यता का आकलन कर विभिन्न पदों के लिए चयन किया।
विज्ञापन

साक्षात्कार में ब्रेनर्स कॉमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड और नारायण पब्लिक स्कूल के प्रतिनिधियों ने छात्राओं का साक्षात्कार लिया। इस दौरान छात्राओं की शैक्षणिक योग्यता, विषय संबंधी ज्ञान, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, संवाद कौशल और व्यवहार कुशलता को परखा गया। साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद 20 छात्राओं का विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए चयन किया गया। इससे छात्राओं में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर और रोजगारपरक कौशल से युक्त बनाना है। वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में शिक्षा के साथ व्यावहारिक अनुभव और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन प्लेसमेंट सेल की सदस्य डॉ. एकता पांडेय और मोनिका चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें