फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: शिकारपुर में सर्राफा व्यापारी के नौकर से 2.57 लाख की लूट, कैश जमा करने जा रहा था बैंक

Mon, 17 Oct 2022 05:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए नगदी से भरा थैला छीन लिया। इसके बाद आरोपी मौके से उसे धमकी देकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि,अभी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर में एक सर्राफा कारोबारी के नौकर के साथ अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। सर्राफा कारोबारी का नौकर बैंक में  कैश जमा करने जा रहा था तभी रास्ते  में अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए बैग में रखे 2 लाख 57 हजार रुपये लेकर चलते बने। 

   

मामला जिले के शिकारपुर का है जहां सोमवार को सुरेश चंद एंड संस के मालिक सर्राफा व्यापारी किशन लाल मित्तल का नौकर अशोक थैले में 2.57 लाख की नगदी लेकर बैंक में जमा करने के लिए जा रहा था। जब वह मोहल्ला कोटशेर खां में आरके फोटो स्टूडियो वाली गली में पहुंचा तो पैदल आए दो तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। 

 

बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए नगदी से भरा थैला छीन लिया। इसके बाद आरोपी मौके से उसे धमकी देकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें