सिकंदराबाद। युवक के खाते से ऑनलाइन ट्रांसफर कर ठगे गए 19,800 रुपये पुलिस ने पीड़ित के खाते में वापस ट्रांसफर करा दिया है। पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावरा निवासी सुबोध पुत्र जगमल ने दो मार्च 2024 को तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन पे के माध्यम से उनके खाते से 19,800 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। शिकायत के बाद पुलिस ने ठगे गए 19,800 रुपये पीड़ित के खाते में वापस ट्रांसफर करा दिए। संवाद